Skip to main content

एक ऐसी जगह, जहां खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें


rakhi garhi, rakhi garhi hisar, 18 skeletons found in rakhi garhi, hadappa culture    
                                                                                                                                                                                                                                                              

हड़प्पाकालीन संस्कृति को लेकर एक ऐसी जगह फिर सुर्खियों में है, जहां खुदाई में अब तक पुरातत्व विभाग को 18 कंकाल मिल चुके हैं। देखिए तस्वीरें।

ये जगह है राखी गड़ी। सभी कंकालों को डीएनए टेस्ट के लिए पूना भेजा जाएगा, उसके बाद पता चल पाएगा कि हड़प्पा संस्कृति के लोग कैसे होते थे। यहां पर दो दिन पहले चार नर कंकाल मिले थे। जिन्हें 5 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं बुधवार को यहां 9 एकड़ में फैला कब्रिस्तान मिला है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार तक 15 नर कंकाल मिल चुके थे और बुधवार को तीन और नर कंकाल मिले हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

पिछले काफी दिनों से राखी गढ़ी की साइट नंबर सात पर खुदाई का कार्य चला हुआ है, जिसमें अब तक 18 नर कंकाल मिल चुके हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नर कंकाल हड़प्पाकालीन संस्कृति के अनेक राज खोलने का काम करेंगे। खुदाई के दौरान 15 नर कंकाल अच्छी स्थिति में मिले हैं, जबकि तीन कंकाल बिल्कुल खराब हालत में मिले हैं। कंकालों के पास अलग-अलग संख्या में मिट्टी के बर्तन भी रखे हुए मिले हैं।


Comments

Popular posts from this blog

राखी गढ़ी - एक ऐतहासिक स्थान:-                                                    राखी गढ़ी में जो म्यूजियम बनने जा रहा है तो खबरों के मुताबिक सरकार ने उसके लिए 24 करोड़ का ग्रांट पास किया है| जो बेहद ही खुशी की बात है पुरे गाँव वालों के लिए औऱ पास के क्षेत्र के लिए भी क्योंकि यह हम सब के लिए फकर की बात है की हमने उस भूमि पर जन्म लिया है जो केवल पुरे देश में ही नहीँ बल्कि पुरे विश्व् में विख्यात है| और अब उसी भूमि को एक नई पहचान मिल रही है | मतलब राखी गढ़ी में म्यूजियम का काम जोर सोर से चल रहा है| जैसे ही म्यूजियम का कार्य पूरा होता है तो उम्मीद है की राखी गढ़ी एक बहुत बड़े पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा हालाँकि अभी भी बहुत से लोग यहां आते है और पुरानी संस्कृति से अवगत होते है पर जैसे ही म्यूजियम बनता है तो सैलानियों की  संख्या में भी  इजाफा होगा और उन्हें बहुत कुछ देखने को मिलेगा क्योंकि  राखी गढ़ी में अब तक इतने अवशेष मिल चुके है की तीन म्यूजियम भी कम पड़ जाये|बस अब तो यही उम्मीद करते है की सरकार की और से पूरा समर्थन मिलता रहे ताकि म्यूजियम का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा और राखी गढ़ी के ब
राखी गढ़ी के लोगों के लिए एक नई सौगात  , म्युझियम  निर्माण प्रगति पर :-                                                                                                                              राखी गढ़ी के लोगो को  सरकार  की और से एक और तोहफा मिला है।  जी  हाँ अब राखी गढ़ी में म्यूजियम का  निर्माण सुरु हो चूका है। अब म्युझियम  की बदौलत राखी गढ़ी एक बहुत ही बड़ा टूरिस्ट प्लेस बन कर उभरेगा और लोगों को   भी आजीविका के साधन भी मिलेंगे । जैसे ही लोगों को म्युझियम के निर्माण की खबर का पता चला तो पुरे गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी ।  गांव के लोग खुस है की अब उनके गांव को सही पहचान मिलेगी और लोगों को   भी रोजगार मिलेगा । इस पर पूरा गांव सर्कार का समर्थन करता है व एकता का परिचय देता है ताकि जल्द जल्द से म्युझियम का निर्माण हो ।